Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। केदारनाथ यात्रा के दौरान घोड़े से गिरकर घायल हुई हरियाणा की एक महिला श्रद्धालु का एसडीआरएफ और वाईएमएफ की रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बचाव किया। प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला को गौरीकुंड बाजार तक पहुंचाया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरीकुंड में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट से सूचना मिली थी कि केदारनाथ से गौरीकुंड लौटते समय छोड़ी नामक स्थान पर एक महिला श्रद्धालु घोड़े से गिरकर घायल हो गई है। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ और वाईएमएफ की रेस्क्यू टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। टीम ने घायल महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद सुरक्षित गौरीकुंड बाजार पहुंचाया। घायल महिला की पहचान सुलेखा (44 वर्ष) निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। वह केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रही थीं तभी यह हादसा हो गया। जिला प्रशासन ने सभी तीर्थयात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान पूरी सावधानी बरतें तथा घोड़ा-खच्चर से यात्रा करते समय सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक उपायों का पालन करें ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp