प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी श्रावण कांवड़ मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित सुगम और व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने नीलकंठ महादेव मंदिर पैदल यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की जमीनी हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने पैदल यात्रा मार्ग मंदिर परिसर तथा आसपास विकसित की जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुचारु आवागमन और सभी आवश्यक सुविधाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध और जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से कार्य करें। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने यात्रा मार्ग पर पेयजल शौचालय पार्किंग सोलर लाइट स्वास्थ्य सेवाएं सुरक्षा व्यवस्था यातायात नियंत्रण आपदा प्रबंधन तथा साफ-सफाई की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि 15 जुलाई से पहले सभी निर्माण और मरम्मत कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं ताकि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने जिला पंचायत को स्वच्छता व्यवस्था की गुणवत्ता में सुधार लाते हुए नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वन विभाग को पैदल यात्रा मार्ग पर स्वीकृत कार्यों में तेजी लाने तथा स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त चिकित्सा दल एंबुलेंस आवश्यक दवाइयों और आपातकालीन संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने दोहराया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान अधिशासी अभियंता जल संस्थान अभिषेक वर्मा निरीक्षक लक्ष्मणझूला सूर्यभूषण नेगी लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता साहब सिंह सैनी एसडीओ वन चित्रांजलि नेगी तहसीलदार वैभव जोशी व्यापार मंडल के पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love