प्रदीप कुमार
कलियर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों वांछित आरोपियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने मारपीट के मामले में नामजद वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। 26 अप्रैल 2026 को बेड़पुर निवासी मोहम्मद रिहान ने कोतवाली पिरान कलियर में शिकायत दर्ज कराई थी कि मोहसिन और उसके साथियों ने आपसी रंजिश के चलते लाठी-डंडों एवं अन्य हथियारों से लैस होकर उसके तथा उसके परिजनों के साथ मारपीट की गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने लगातार पतारसी-सुरागरसी और दबिश देकर 29 जून 2026 को मुकदमे में नामजद वांछित आरोपी मोहसिन अली पुत्र शमीम अहमद निवासी ग्राम बेड़पुर कोतवाली पिरान कलियर जनपद हरिद्वार को नया पुल कलियर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गांव का माहौल खराब करने वाले अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट हेड कांस्टेबल अनीश अहमद एवं कांस्टेबल प्रकाश मनराल।
Spread the love