Spread the love

प्रदीप कुमार
सतपुली-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के क्रम में सतपुली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट से जुड़े मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को देहरादून से गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई कार्रवाई में सतपुली पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट की तामील करते हुए दहेज उत्पीड़न मारपीट गाली-गलौज जान से मारने की धमकी तथा दहेज अधिनियम से संबंधित मामले में फरार अभियुक्त संतोष काला निवासी कूड़ीधार सतपुली हाल निवासी सहसपुर देहरादून को देहरादून से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम अपर उप निरीक्षक सोहन टम्टा हेड कांस्टेबल राकेश बिष्ट हेड कांस्टेबल जितेंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp