प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिला सभागार में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) की वित्तीय वर्ष 2025-26 की मार्च त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों बैंक नियंत्रकों एवं विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधकों के साथ सरकारी योजनाओं के अंतर्गत बैंकों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए बैंकों और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बैंक एवं विभिन्न विभाग आपसी तालमेल और सहयोग के साथ कार्य करें ताकि स्वरोजगार आजीविका संवर्धन ऋण वितरण तथा अन्य जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं की पहचान कर उनका समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग सामूहिक प्रयासों के साथ योजनाओं को धरातल पर सफल बनाएं जिससे अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके और जनपद के विकास को नई गति प्राप्त हो। उन्होंने बैंकों को निर्देश दिए कि ऋण संबंधी प्रकरणों का सरलीकरण करते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं बैंक अधिकारियों को जिलाधिकारी ने स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित भी किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार लीड बैंक अधिकारी अरुण सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राम प्रकाश समाज कल्याण अधिकारी टी.एस.मलेठा उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ.दिवाकर पंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love