प्रदीप कुमार
गोपेश्वर/चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित प्रभावी और पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से सोमवार को जिला सभागार गोपेश्वर में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया जबकि शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनता मिलन के दौरान लोक निर्माण विभाग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विद्युत स्वास्थ्य पर्यटन वन पेयजल सड़क संपर्क पुल निर्माण तथा अन्य जनसुविधाओं से संबंधित शिकायतें और सुझाव प्राप्त हुए। ग्राम सभा गड़ोरा एवं किरूली के ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त गड़ोरा-किरूली मोटर मार्ग की समस्या उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर मार्ग की मरम्मत तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम देवलधार निवासी लक्ष्मी देवी ने प्राथमिक विद्यालय देवलधार में सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग रखी। जिलाधिकारी ने ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को आवश्यकता के अनुसार सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने के निर्देश दिए। ग्राम लासी निवासी नयन सिंह कुँवर ने प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की। इस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी दशोली को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नंदानगर क्षेत्र के निवासी अव्वल सिंह ने मुख्य मोटर मार्ग जाखणी में पुल निर्माण की मांग की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर लगभग 30 मीटर आरसीसी पुल निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त इंदु देवी धर्मेंद्र सिंह सुशीला देवी शोभा देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं एवं सुझाव जिलाधिकारी के समक्ष रखे जिन पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता जवाबदेही और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके और उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी परियोजना निदेशक आनंद सिंह उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love