प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक पूरे उत्तराखंड में सहकारिता सप्ताह मनाया जाएगा। सहायक निबंधक सहकारिता मोनिका चुनेरा ने बताया कि सप्ताह का उद्देश्य महिलाओं युवाओं और स्वयं सहायता समूहों को सहकारिता से जोड़ते हुए सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करना तथा समावेशी पारदर्शी और आत्मनिर्भर सहकारिता व्यवस्था को बढ़ावा देना है। सहकारिता सप्ताह के प्रथम दिवस जनपद की सभी सहकारी समितियों बैंक शाखाओं बैंक मुख्यालय तथा सहायक निबंधक सहकारी समितियां कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहकारिता की शपथ ली। इस दौरान सभी ने विकसित भारत के निर्माण में सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने तथा सहकारिता के माध्यम से समृद्ध समाज के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सप्ताहभर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत 30 जून को सहकारी पौधारोपण पैक्स सशक्तिकरण दिवस और जागरूकता शिविर 1 जुलाई को किसान क्रेडिट कार्ड एवं ऋण वितरण कार्यक्रम 2 जुलाई को विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में सहकारिता जागरूकता कार्यशालाएं 3 जुलाई को उद्यमिता कार्यक्रम एवं पैक्स की सामान्य निकाय बैठकें 4 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृहत पौधारोपण और हरेला कार्यक्रम 5 जुलाई को सोशल मीडिया आउटरीच दिवस तथा 6 जुलाई को देहरादून में राज्य स्तरीय सहकार से समृद्धि सहकार मंथन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सहकारिता विभाग ने जनपदवासियों विशेष रूप से युवाओं महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों से सहकारिता आंदोलन से जुड़कर राज्य और देश की समृद्धि में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
Spread the love