Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार/पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद में फरार वारंटियों और न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोटद्वार पुलिस ने दो रिकवरी वारंटों की तामील करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार न्यायालय में विचाराधीन वाद प्रवीण उर्फ देवा तथा राजेंद्र एवं अन्य से संबंधित मामलों में अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण संबंधित जमानतदारों के विरुद्ध 75-75 हजार रुपये की वसूली के रिकवरी वारंट जारी किए गए थे। कोटद्वार पुलिस ने लगातार पतारसी सुरागरसी और प्रभावी दबिश देकर 28 जून 2026 को रविन्द्र और राजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार वारंटी रविन्द्र पुत्र भोपाल सिंह निवासी ग्राम चौकड़ा थाना एवं जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) राजेन्द्र पुत्र शिवचरण निवासी मकान संख्या-232 बहलना थाना सदर जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) पुलिस टीम उपनिरीक्षक अभिनव शर्मा कांस्टेबल अमित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp