प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 45 शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें से 22 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष शिकायतों को त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। जनसुनवाई के दौरान राजस्व भूमि विवाद राशन कार्ड विद्युत पेयजल पुलिस अतिक्रमण सड़क नाली तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। प्रार्थी गोविंद निवासी टीबड़ी ने अंबेडकर पार्क टीबड़ी के सामने नाले पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की मांग की। परवीन कुमार ने ग्राम औरंगाबाद में दो माह से खेत में गिरी 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन हटाने की मांग रखी। सुनील ने ग्राम लालवाला मजबता स्थित अपनी भूमि की पैमाइश कराने का अनुरोध किया। प्रिंस सैनी ने ग्राम ढढ़ेरी में चकरोड पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की जबकि अक्षय कुमार ने दौलतपुर में घर के सामने इंटरलॉकिंग मार्ग को ठीक कराने की शिकायत दर्ज कराई। इसी प्रकार बाबूराम निवासी रसूलपुर मिठीबेरी ने भूमि की पैमाइश एवं अवैध कब्जा हटाने की मांग की। देवभूमि शिवालिक व्यापार मंडल समिति ने न्यू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स शिवालिक नगर में कॉरिडोर एवं पार्किंग से अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया। बृजेश कुमार ने सिद्धार्थ एनक्लेव कॉलोनी की गली संख्या-1 में नाली निर्माण नहीं होने से जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग की। अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिन मामलों में स्थलीय निरीक्षण आवश्यक है वहां संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ मौके पर जाकर समस्या का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता से निस्तारण किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से 36 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा में बताया गया कि एल-1 स्तर पर 504 तथा एल-2 स्तर पर 132 शिकायतें निस्तारण के लिए लंबित हैं जिनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। बैठक में परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) अमित कुमार चंद उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विपिन चौहान जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी सहायक आयुक्त खाद्य महिमानंद जोशी जिला खनन अधिकारी डॉ.अमित गौरव सहायक निदेशक मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह स्वजल के चंद्रकांत मणि त्रिपाठी जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चंद पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।
Spread the love