Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में सभी विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी एईआरओ को निर्देश दिए कि बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों के वितरण संकलन तथा उनके डिजिटलीकरण का कार्य पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी एईआरओ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में संचालित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा स्वयं भी क्षेत्र का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता का सत्यापन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो तथा कोई भी पात्र मतदाता अपना नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए सभी एईआरओ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में गहन परीक्षण और सत्यापन का कार्य गंभीरता से पूरा करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित पारदर्शी और अद्यतन बनाने के लिए प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करे ताकि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पुनरीक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) अमित कुमार चंद उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी सहायक निदेशक मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा नगर पालिका शिवालिक नगर के अधिशासी अधिकारी तारिक खान सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp