Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्यक्रम के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एफ.आर. चौहान की अध्यक्षता में जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों प्रतिनिधियों एवं बीएलए-1 के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण मतदान केंद्रों के पुनर्गठन तथा घर-घर सत्यापन अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित पारदर्शी एवं अद्यतन बनाना है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अभियान में सक्रिय सहयोग करने तथा नव स्वीकृत मतदान केंद्रों के लिए शीघ्र बीएलए-2 की नियुक्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बैठक में मतदान केंद्रों के पुनर्गठन की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया गया कि मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोग के मानकों के अनुरूप आवश्यक स्थानों पर नए मतदान केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही घर-घर सत्यापन के दौरान अनुपस्थित स्थानांतरित मृत एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत अनट्रेसेबल एवं अनकलेक्टेबल श्रेणी के मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के सूचिकरण चरण में केवल सत्यापन कार्य किया जा रहा है तथा इस दौरान मतदाताओं से कोई दस्तावेज एकत्र नहीं किए जा रहे हैं। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है अथवा किसी कारणवश हट गया है तो वह निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर अपना नाम दर्ज करा सकता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाए रखने में सभी राजनीतिक दलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी दलों से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में सहयोग देने की अपील की। बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक शर्मा खंड शिक्षाधिकारी मास्टर आदर्श तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि विनोद नेगी राजेंद्र सिंह राणा सुरेन्द्र सिंह रावत जगमोहन रावत मनमोहन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp