Spread the love

मुख्य विकास अधिकारी ने विभागों को समन्वय के साथ काम करने के दिए निर्देश

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में जिला योजना,राज्य सेक्टर,केंद्र पोषित तथा बाह्य सहायता प्राप्त योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि,उद्यान,मत्स्य,पशुपालन,दुग्ध तथा सहकारिता,लघु सिंचाई,उद्योग सहित विभिन्न विभागो के अधिकारियों ने भाग लिया।इसके साथ ही बैठक में तीनो ब्लॉकों के खण्ड विकास अधिकारी भी मौजूद थे।बैठक का उद्देश्य विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्हें और प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करना था,ताकि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी रूप से पहुंच सके।मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ कार्य करते हुए योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि विकास की दिशा में सार्थक परिणाम तभी सामने आएंगे जब सभी विभाग परस्पर सहयोग करते हुए एक साझा लक्ष्य की भावना से कार्य करेंगे।मुख्य विकास अधिकारी राजेद्र सिंह रावत ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं की जानकारी हर लाभार्थी तक पहुंचे और उनकी पात्रता के अनुसार समय पर लाभ मिले। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखें।इस दौरान उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब प्रत्येक माह सभी विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी,ताकि समय रहते समस्याओं का समाधान किया जा सके और योजनाएं ठोस रूप से लागू हो सकें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे योजना निर्माण से लेकर धरातल पर क्रियान्वयन तक की प्रत्येक प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दें और लाभार्थियों के फीडबैक को भी प्राथमिकता में लें।बैठक में विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा आगे की कार्ययोजना की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने विभागों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करने पर जोर दिया।इस दौरान बैठक में परियोजना निदेशक विमल कुमार,खण्ड विकास अधिकारी अगस्तमुनि प्रवीण भट्ट,खण्ड विकास अधिकारी,खण्ड विकास अधिकारी जखोली कमल सिंह पंवार अनुष्का कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट,पसु चिकित्सा अधिकारी राजेन्द्र गोयल,अर्थ संख्या अधिकारी सन्दीप भट्ट,भूपेंद्र बिष्ट सहायक निदेशक डेयरी विकास रुद्रप्रयाग,श्रवण कुमार शर्मा प्रधान प्रबंधक डेयरी विकास श्रीनगर गढ़वाल,प्रभारी मत्स्य विभाग हेमलता डंगवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp