प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं हर हाल में 25 जुलाई तक पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कांवड़ मेला 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित होगा और श्रद्धालुओं की सुविधा सुरक्षा तथा सुचारु व्यवस्थाओं के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए बिजली पेयजल बैरिकेडिंग पार्किंग कांवड़ पटरी मार्ग की झाड़ियों की कटाई पेड़ों की लॉपिंग तथा अन्य सभी मूलभूत व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर चल रहे सभी निर्माण कार्य शीघ्र पूरे किए जाएं तथा निर्माण सामग्री तत्काल हटाई जाए जिससे यातायात प्रभावित न हो। बैठक में स्वच्छता स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं जिला पंचायत को व्यापक सफाई अभियान चलाने सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई कराने तथा पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कांवड़ मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा बिना अनुमति किसी भी निजी स्वास्थ्य शिविर के संचालन पर रोक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग को होटल ढाबों एवं भोजनालयों का नियमित निरीक्षण करने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा सभी प्रतिष्ठानों पर रेट सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए गए ताकि श्रद्धालुओं को ओवररेटिंग या मिलावटी खाद्य पदार्थों जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। बैठक में घाटों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। सिंचाई विभाग एवं संबंधित एजेंसियों को सभी घाटों पर रेलिंग सुरक्षा चेन तथा अन्य सुरक्षा प्रबंध मजबूत करने और घाटों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही यात्रा मार्ग एवं घाटों पर अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने को भी कहा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की व्यवस्थाओं की समय रहते समीक्षा करने भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने तथा सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। बैठक में नगर आयुक्त नंदन कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर.के.सिंह अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ सचिव एचआरडीए प्रत्युष सिंह पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव पुलिस अधीक्षक नगर अभय प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक देहात शेखर सुयाल उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love