प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दिव्यांग नशा तस्कर को 1 किलो 488 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर ली है। आरोपी दिव्यांगता की आड़ में नशे की तस्करी कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा था। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार-2026 के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चला रही है। 30 जून 2026 को गश्त एवं चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने नहर पटरी रोड पर पुराने पावर हाउस से आगे पुलिया के पास एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 488 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK08BC-4248 को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उस्मान पुत्र नूर अहमद निवासी ग्राम लादपुर कला कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर कोतवाली बहादराबाद में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी 1 किलो 488 ग्राम अवैध गांजा स्कूटी संख्या UK08BC-4248 पुलिस टीम उपनिरीक्षक विकास रावत प्रभारी चौकी कस्बा बहादराबाद कांस्टेबल नितुल यादव कांस्टेबल अवनेश राणा
Spread the love