प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में प्रतिदिन संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग कराई जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर नियमित एवं स्थान बदल-बदलकर चेकिंग करने के निर्देश दिए गए थे। 30 जून 2026 को कस्बा मंगलौर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर सावेज उर्फ पिन्टू को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर का तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी की पहचान सावेज उर्फ पिन्टू पुत्र शाहिद निवासी मोहल्ला किला कस्बा एवं कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी एक अदद 12 बोर का अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल अमित शर्मा तथा कांस्टेबल उत्तम सिंह शामिल रहे।
Spread the love