प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना सिडकुल पुलिस ने ढाबे से मोटर चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई क्रॉम्पटन कंपनी की मोटर बरामद की है। आरोपी चोरी की गई मोटर को बेचने की फिराक में घूम रहा था लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे दबोच लिया। सिडकुल पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। 29 जून 2026 को संजय कुमार निवासी महादेव ग्रीन कॉलोनी आनेकी हेतमपुर थाना सिडकुल ने अपने ढाबे से क्रॉम्पटन कंपनी की मोटर चोरी होने की शिकायत थाना सिडकुल में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान को सौंपी गई। जांच के दौरान 30 जून 2026 को उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान को सूचना मिली कि आईएमसी चौक के पास निर्माणाधीन थाना भवन के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति कंधे पर सफेद कट्टा लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके कट्टे से चोरी की गई क्रॉम्पटन कंपनी की मोटर बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साजन उर्फ गुड्डू पुत्र स्वर्गीय सोमपाल निवासी ग्राम आनेकी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार बताया। उसने स्वीकार किया कि उसने उक्त मोटर ढाबे से चोरी की थी और उसे बेचने के लिए जा रहा था। बरामदगी के बाद मामले में संबंधित कानूनी प्रावधान भी जोड़ दिए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अदद क्रॉम्पटन कंपनी की चोरी की मोटर बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।
Spread the love