Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड शासन के परिवहन सचिव बृजेश कुमार संत ने बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कार्यालय हरिद्वार का विस्तृत निरीक्षण कर कार्यालय की विभिन्न शाखाओं अभिलेखों के रखरखाव नागरिक सुविधाओं डिजिटल सेवाओं कार्यप्रणाली तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पारदर्शी उत्तरदायी एवं जनहितकारी कार्य संस्कृति अपनाते हुए सभी सेवाओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान परिवहन सचिव ने ड्राइविंग लाइसेंस वाहन पंजीकरण परमिट कराधान वाहन फिटनेस ग्रीन कार्ड तथा अन्य नागरिक सेवाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि परिवहन विभाग की सेवाएं सीधे आमजन से जुड़ी हैं। इसलिए प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी संवेदनशीलता पारदर्शिता और दक्षता के साथ कार्य करें तथा नागरिकों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने कार्यालय में अभिलेखों एवं फाइलों के रखरखाव का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि सभी रिकॉर्ड का सुव्यवस्थित संधारण उचित अनुक्रमण तथा सुरक्षित संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाया जाए ताकि आवश्यक अभिलेख आसानी से उपलब्ध हो सकें। कार्यालय भवन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने इसे आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किए जाने पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय भवन के आधुनिकीकरण के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाए जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और कर्मचारियों के लिए भी आधुनिक एवं सुव्यवस्थित कार्य वातावरण उपलब्ध हो। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत उन्होंने ग्रीन कार्ड निर्गमन वाहन फिटनेस परीक्षण तथा परमिट संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि यात्रा से जुड़ी सभी सेवाओं का त्वरित एवं निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया जाए ताकि श्रद्धालुओं एवं वाहन संचालकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। परिवहन सचिव ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एआरटीओ कार्यालय हरिद्वार द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य की शत-प्रतिशत उपलब्धि पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कार्यालय की कार्यकुशलता टीम भावना और प्रभावी राजस्व प्रबंधन का प्रमाण है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखते हुए विभागीय राजस्व लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने तथा जनसेवा एवं राजस्व संग्रहण दोनों क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर की स्वच्छता अनुशासन नागरिक सुविधा काउंटरों तथा समग्र कार्य वातावरण का भी अवलोकन किया और आवश्यक सुधारात्मक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग करते हुए परिवहन विभाग की सेवाओं को और अधिक सरल पारदर्शी तथा नागरिक-केंद्रित बनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह संभागीय परिवहन अधिकारी देहरादून संदीप सैनी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) रुड़की जितेंद्र चंद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रुड़की कृष्णा पलारिया सहित परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp