Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। बार एसोसिएशन श्रीनगर के अधिवक्ताओं ने आज डॉक्टर्स डे के पावन अवसर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों को पुरस्कृत व सम्मानित करने की मांग सरकार के सम्मुख रखी है।अधिवक्ताओं ने क्षेत्र के प्रमुख चिकित्सकों-डॉ.बी.पी.नैथानी डॉ आशुतोष स याना प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर डॉ.सी.एम.एस.रावत पूर्व प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर डॉ.राकेश रावत चिकित्सा अधीक्षक बेस अस्पताल श्रीनगर डॉ.विमल गुसांई सीएमएस उपजिला अस्पताल श्रीनगर डॉ.अजय विक्रम डॉक्टर सुरेश कोठियाल डॉक्टर गोविंद पुजारी डॉक्टर गौतम नैथानी डॉ.गरिमा नैथानी डॉक्टर रचित गर्ग डॉ.मारिषा पवार और डॉक्टर अजय गोयल के सेवा कार्यों की विशेष रूप से सराहना की। अधिवक्ताओं ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विकास के लिए सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का आभार जताया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी ने डॉक्टर बीपी नैथानी के चिकित्सा सेवा कार्य एवं स्वच्छता अभियान की सराहना की उन्होंने कहा पूरे श्रीनगर शहर एवं आसपास के क्षेत्र में डॉक्टर बीपी नैथानी एवं मंजू नैथानी द्वारा चलाए जा रहा स्वच्छता अभियान ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व है जिससे श्रीनगर शहर स्वच्छता के मॉडल के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है बार काउंसिल सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी और संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने कहा कि डॉक्टर बी.पी.नैथानी एवं उनकी पत्नी मंजू नैथानी चिकित्सा सेवा के साथ-साथ श्रीनगर व पौड़ी क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में निरंतर जुटे हैं। उनके इस समर्पण को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाना चाहिए। इस दौरान बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के पदाधिकारी संरक्षक अनूप श्री पांथरीअध्यक्ष अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी पूर्व महासचिव विकास पंत पूर्व शह सचिव प्रदीप मैठाणी सहसचिव देवी प्रसाद खरे कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट बलवीर सिंह रौतेला ओम प्रकाश मैठाणीआनंद सिंह बुटोला गौरव उपाध्याय नितेश भारती कुलदीप दानू लक्ष्मीकांत प्रेरणा काला रतन सिंह बिष्ट सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp