प्रदीप कुमार
गोपेश्वर-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा-2026 के सफल सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मान किया गया। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्रनगर (टिहरी गढ़वाल) से चारधाम यात्रा ड्यूटी के लिए जनपद चमोली में नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक होशियार सिंह को उनके मूल तैनाती स्थल लौटने से पूर्व सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने चारधाम यात्रा के दौरान उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। पुलिस उपाधीक्षक होशियार सिंह लगभग दो माह तक चारधाम यात्रा के व्यस्ततम अवधि में बद्रीनाथ धाम एवं गोविंदघाट (घांघरिया) क्षेत्र के प्रभारी अधिकारी के रूप में तैनात रहे। उनके नेतृत्व में बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था भीड़ प्रबंधन यातायात संचालन सुगम दर्शन मार्गदर्शन तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता जैसी व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया गया। यात्रा के दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर यात्रा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त विभिन्न विशिष्ट एवं वीआईपी अतिथियों के आगमन और प्रस्थान के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी सफल संचालन किया जिससे संपूर्ण यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनी रही। इस अवसर पर जनपद चमोली से स्थानांतरित होकर नई तैनाती पर जा रही उपनिरीक्षक स्नेहा तड़ियाल को भी चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ धाम में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा अनुशासन और यात्रियों के प्रति सेवा भावना की सराहना करते हुए नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाले जूडो एवं जुजुत्सु पदक विजेता खिलाड़ी शुभम चौधरी ने भी पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार ने शुभम चौधरी सहित उपस्थित सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा समाज के लिए प्रेरणा हैं और उनकी उपलब्धियां जनपद प्रदेश तथा देश का गौरव बढ़ाती हैं।
Spread the love