प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। नगर गोपेश्वर में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिला प्रशासन ने पार्किंग निर्माण की दिशा में पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने नगर में प्रस्तावित पार्किंग निर्माण के लिए चार संभावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। शासन के निर्देशों के तहत प्रशासनिक टीम ने बस अड्डा हॉस्पिटल गेट कर्णप्रयाग टैक्सी स्टैंड तथा जीरो बेंड (बीएसएनएल कॉलोनी के निकट) सहित विभिन्न संभावित स्थलों का निरीक्षण कर वहां की भौगोलिक स्थिति भूमि की उपलब्धता तथा पार्किंग निर्माण की संभावनाओं का विस्तृत आकलन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रत्येक स्थल पर यातायात की वर्तमान स्थिति भविष्य की आवश्यकता तथा पार्किंग निर्माण से मिलने वाले लाभों का भी परीक्षण किया। साथ ही यह देखा गया कि किस स्थान पर पार्किंग निर्माण से नगर में वाहनों का दबाव कम होगा और यातायात व्यवस्था अधिक सुगम बनाई जा सकेगी। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निरीक्षण के आधार पर आवश्यक तकनीकी रिपोर्ट एवं प्रस्ताव शीघ्र तैयार किए जाएं ताकि पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि नगर गोपेश्वर में बढ़ती वाहनों की संख्या को देखते हुए पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था विकसित करना आवश्यक है जिससे आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाई जा सके। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडेय नगर पालिका गोपेश्वर के अधिशासी अधिकारी अनिल पंत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love