प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में लगातार हो रही बारिश के कारण मार्ग अवरुद्ध होने के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गर्भवती महिला का रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव कराया। चिकित्सकों के अनुसार जच्चा और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ग्राम गोठिंडा निवासी पुष्पा देवी पत्नी दिनेश सिंह को रात करीब दो बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ले जा रहे थे लेकिन लगातार बारिश के कारण मोटर मार्ग बंद होने से अस्पताल पहुंचना संभव नहीं हो सका। सूचना मिलते ही ब्लॉक आशा समन्वयक प्रवेन्द्र सिंह ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ.संजय गुप्ता को अवगत कराया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम आवश्यक चिकित्सा सामग्री के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। टीम ने करीब 10 किलोमीटर की कठिन पैदल दूरी तय कर गर्भवती महिला तक पहुंचकर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। विषम परिस्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्यकर्मियों ने रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा एवं नवजात दोनों स्वस्थ हैं। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के त्वरित प्रयासों संवेदनशीलता और समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अभिषेक गुप्ता ने बताया कि प्रसूता और नवजात की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम के बावजूद आमजन तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें चौबीसों घंटे सेवाएं देने के लिए पूरी तरह तत्पर हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राहुल देवराड़ी एएनएम मंजू बिष्ट तथा आशा कार्यकर्ता मीना देवी शामिल रहीं।
Spread the love