प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय जखोली में सुपरवाइजर के पद पर नव नियुक्त राजेश्वरी राणा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार के माध्यम से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना उनकी प्राथमिकता होगी ताकि सभी नीतियों और योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच सके। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा संचालित बेटी है अनमोल योजना शगुन योजना मुख्यमंत्री कन्यादान योजना मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना तथा पोषण आभियान का लाभ आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। विभाग द्धारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की मानिटरिंग एवं उसका सही ढंग से संचालन के साथ ही कुपोषित बच्चों तथा गर्भवती व धात्री महिलाओं का ईलाज एवं उनके पोषण की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। विदित हो कि पूर्व में तीन दशक से भी अधिक समय से आंगनबाड़ी केंद्र कपणियां में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रूप में तैनात राजेश्वरी राणा ने अपने मेहनत लग्न व समर्पित भाव से विभागीय योजनाओं का संचालन किया ओर इसी का परिणाम है कि उत्तराखंड सरकार ने राजेश्वरी राणा को वर्ष 2024 में राज्य के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार से नवाजा है।आंगनबाड़ी कार्यकत्री राजेश्वरी राणा ने पूर्व के वर्षों में पोषण अभियान में सराहनीय कार्य करने के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार ने उन्हें सम्मानित किया है। इससे पहले उन्होंने सरकार की विभिन्न नीतियों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने में विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में भरसक प्रयास किए हैं। इस अवसर पर सीडीपीओ जखोली सुश्री गोल्डी सिंह ने उनके जखोली कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने पर स्वागत करते हुए उनसे विभागीय योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक मदद पहुंचाने के लिए आशा जताई है। इस अवसर पर सीडीपीओ सुश्री गोल्डी सिंह पूर्व प्रधान विजेंद्र सिंह मेवाड़ दिनेश कोठारी प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह राणा उदय सिंह रावत ऊषा नेगी आदि मौजूद थे।
Spread the love