Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई जारी है। अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों को माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करते हुए वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय द्वारा जारी फौजदारी वाद संख्या-543/2020 (राज्य बनाम हुकुम सिंह आदि) में गैर जमानती वारंट पर फरार चल रहे आरोपी महेन्द्र सिंह निवासी कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। गिरफ्तार वारंटी महेन्द्र सिंह निवासी कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल। पुलिस टीम उपनिरीक्षक राजा राम डोभाल कांस्टेबल रविन्द्र भट्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp