प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य सरकार 'सेवा सुशासन एवं समर्पण' के मूल मंत्र के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा विकसित उत्तराखंड के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत कर प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर में सुधार लाना है। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार' थीम पर आयोजित 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को कैबिनेट मंत्री ने पिनानी घुडदौणस्यू कोटा पंचूर मनकोट तथा पाटीसैण क्षेत्रों का व्यापक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। भ्रमण के दौरान विकासखंड पाबौ के ग्राम ऋषि में 148.36 लाख रुपये की लागत से पाबौ-पिनानी-दमदेवल मोटर मार्ग के किलोमीटर 16, 17 एवं 18 के डामरीकरण कार्य 123.30 लाख रुपये की लागत से पाबौ-दमदेवल मोटर मार्ग के किलोमीटर 32 एवं 33 के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 1,583.78 लाख रुपये की लागत से बनने वाले झगरबौ-सिवाल-पल्ली गांव मोटर मार्ग का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इसके साथ ही 10 लाख रुपये की लागत से ग्राम झंगरबौ में निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण भी किया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिनानी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार जनसेवा को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से कार्य कर रही है ताकि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंच सके। उन्होंने कहा कि सड़क शिक्षा स्वास्थ्य पेयजल तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रदेशभर में तेजी से विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं जिससे उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य सरकार ‘सेवा सुशासन एवं समर्पण’ के मूल मंत्र के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा विकसित उत्तराखंड के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत कर प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर में सुधार लाना है। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’ थीम पर आयोजित 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को कैबिनेट मंत्री ने पिनानी घुडदौणस्यू कोटा पंचूर मनकोट तथा पाटीसैण क्षेत्रों का व्यापक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। भ्रमण के दौरान विकासखंड पाबौ के ग्राम ऋषि में 148.36 लाख रुपये की लागत से पाबौ-पिनानी-दमदेवल मोटर मार्ग के किलोमीटर 16, 17 एवं 18 के डामरीकरण कार्य 123.30 लाख रुपये की लागत से पाबौ-दमदेवल मोटर मार्ग के किलोमीटर 32 एवं 33 के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 1,583.78 लाख रुपये की लागत से बनने वाले झगरबौ-सिवाल-पल्ली गांव मोटर मार्ग का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इसके साथ ही 10 लाख रुपये की लागत से ग्राम झंगरबौ में निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण भी किया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिनानी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार जनसेवा को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से कार्य कर रही है ताकि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंच सके। उन्होंने कहा कि सड़क शिक्षा स्वास्थ्य पेयजल तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रदेशभर में तेजी से विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं जिससे उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।