प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा पखवाड़ा के शुभारंभ अवसर पर शनिवार को बौराड़ी नगर पालिका परिषद परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग आयुर्वेद विभाग ग्राम्य विकास विभाग खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग समाज कल्याण विभाग कृषि विभाग उद्यान विभाग मत्स्य विभाग पशुपालन विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग पेयजल विभाग श्रम विभाग सेवायोजन विभाग पर्यटन विभाग शिक्षा विभाग तथा सैनिक कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल स्थापित किए। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आगंतुकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराई। इस दौरान पुलिस विभाग ने साइबर अपराधों की रोकथाम एवं डिजिटल सुरक्षा को लेकर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया। लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव साइबर सुरक्षा के उपायों तथा संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण तथा सैनिक कल्याण मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाकर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करना है। उन्होंने अधिकारियों से जनहित की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को उनसे जोड़ने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।
Spread the love