पौड़ी पुलिस ने श्रीनगर में युवकों पर जानलेवा हमला करने वाले 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 4 जून 2025 को रात्रि में कोतवाली श्रीनगर पर पवन उनियाल निवास- श्रीनगर द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया,जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि रात्रि के समय मैं अपने दोस्तों के साथ श्रीनगर बाजार पेट्रोल पम्प में था इसी दौरान 5 बुलेट मोटर साइकिल सवार 8-10 युवकों द्वारा मोटर साइकिल के साइलेंसरों से तेज आवाज की जा रही थी हमारे द्वारा इन युवकों को मोटर साइकिल को शांतिपूर्वक चलाने हेतु कहा गया जिस पर इन युवकों द्वारा हम पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया जिस पर हम अपनी जान बचाने के लिए भागे तो इनके द्वारा हमारा पीछा कर हमारे साथ मारपीट की गई जिससे हमें गंभीर चोटे आई है।इस सूचना पर कोतवाली श्रीनगर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त घटना को गंम्भीरता से लेते हुए घटनाक्रम की जानकारी रात्रि में ही लेते हुए संलिप्त सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।निर्गत निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयपाल नेगी के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए युवकों पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों के सम्बन्ध में जानकारी करने व आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया साथ ही आरोपियों के रूद्रप्रयाग की ओर जाने की जानकारी होने पर आरोपियों का पीछा किया गया। पीछा करने पर उक्त घटनाक्रम को अंजाम देने वाले 7 युवकों (जसकरण सिंह,गुरप्रीत सिंह,जशनदीप सिंह,चरनप्रीत,जसकान सिंह,सुखप्रीत सिंह व रमनदीप सिंह) को रूद्रप्रयाग के पास जवाड़ी बाइपास से मय 3 तलवारों के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारशुदा आरोपियों की बुलेट मोटर साइकलों को भी सीज किया गया है।गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।नाम पता गिरफ्तारशुदा युवक।जसकरण सिंह उम्र 30 वर्ष पुत्र सतविन्दर सिंह,निवासी-ग्राम-गरही अजीत सिंह नवाशहर,पंजाब,गुरप्रीत सिंह उम्र 24 वर्ष पुत्र बलवन्त सिंह,निवासी-ग्राम-धालीवाल तहट नकोदर,जिला-पंजाब,जशनदीप सिंह उम्र 18 वर्ष पुत्र गुरुमेल,निवासी-धाबलका तष्ठ नकोदर जिला-पंजाब,चरनप्रीत उम्र 23 वर्ष पुत्री छोटूराम,निवासी-शनदवार जालंधर,पंजाब,जसकान सिंह उम्र 26 वर्ष पुत्र रणजीत,निवासी-ग्राम लांदरा तहट फिल्लौर,जालंधर पंजाब,सुखप्रीत सिंह उम्र 23 वर्ष पुत्र मंगतराम,निवासी-ग्राम धालीवाल तष्ट नकोदर जिला-जांलधर पंजाब,रमनदीप सिंह उम्र 29 वर्ष पुत्र जगतार सिंह,निवासी-ग्राम गरही महानसिंह,जिला-जालंधर पंजाब
Spread the love