प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी श्रावण कांवड़ मेला-2026 के सफल सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के उद्देश्य से हरिद्वार और बिजनौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा यातायात प्रबंधन भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर साझा रणनीति तैयार की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में 5 जुलाई 2026 को थाना श्यामपुर क्षेत्र स्थित पिनाका होटल में आयोजित बैठक में दोनों जनपदों के अधिकारियों ने कांवड़ मेले के दौरान यातायात व्यवस्था अंतर्राज्यीय समन्वय बॉर्डर चेकिंग भीड़ नियंत्रण डीजे संचालन से संबंधित शासन के दिशा-निर्देशों के प्रभावी अनुपालन कांवड़ यात्रियों के लिए पेयजल चिकित्सा यातायात एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में भारी वाहनों की आवाजाही के समय निर्धारण प्रभावी ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू करने अंतर्राज्यीय सीमाओं पर सघन चेकिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर सहमति बनी। साथ ही भीड़ प्रबंधन कांवड़ियों के सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में वायरलेस संचार के माध्यम से त्वरित समन्वय स्थापित करने की रणनीति भी तैयार की गई। बैठक के बाद अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग तथा प्रमुख डायवर्जन प्वाइंटों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात हरिद्वार निशा यादव पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार अभय सिंह अपर पुलिस अधीक्षक बिजनौर गौतम राय क्षेत्राधिकारी नगर हरिद्वार शिशुपाल सिंह नेगी क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद आकांक्षा गौतम क्षेत्राधिकारी यातायात हरिद्वार भूपेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष श्यामपुर सहित हरिद्वार एवं बिजनौर पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर हरिद्वार पुलिस ने जनपद बिजनौर से आए अधिकारियों को गंगाजल भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। यह दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय सहयोग और सौहार्द का प्रतीक रहा।
Spread the love