प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। कल्यानेश्वर धर्मशाला महादेव मंदिर में 64वां वार्षिक उत्सव श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। उत्सव के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा रामचरितमानस पाठ एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। भागवत कथा के विराम के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान महात्माओं एवं असहाय लोगों को दक्षिणा और कंबलों का भी वितरण किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने कहा कि कल्यानेश्वर धर्मशाला महादेव मंदिर वर्षों से सेवा और परोपकार की अनूठी परंपरा का निर्वहन कर रहा है। यहां प्रतिदिन महात्माओं और जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में संचालित संस्कृत विद्यालय में कक्षा छह से बारहवीं तक छात्रों को निशुल्क शिक्षा आवास और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इसके साथ ही यहां निशुल्क चिकित्सालय और पुस्तकालय की व्यवस्था भी संचालित की जा रही है जिससे समाज के विभिन्न वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजीव मोहन अग्रवाल राघवेंद्र मोहन अग्रवाल दीनानाथ अग्रवाल कैलाश अग्रवाल हरीश अग्रवाल गिरीश अग्रवाल दीपक अग्रवाल राकेश भट्ट झाबर सिंह रावत राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल जगदीश प्रसाद सकलानी सुनील फोनदड़ी द्वारिका प्रसाद कपरवान गिरीश डिमरी नरेश पेटवाल शशि रतूड़ी दीपक पालीवाल सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Spread the love