प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़े के अंतर्गत खेल विभाग पौड़ी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कंडोलिया से टेका मार्ग तक अंडर-14 अंडर-17 एवं ओपन वर्ग की बालक-बालिका क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में 70 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला ने विभिन्न वर्गों में प्रथम चार स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में शुभम प्रथम कार्तिक द्वितीय ललित तृतीय तथा उज्ज्वल चतुर्थ स्थान पर रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग में शिक्षा ने प्रथम विधि रावत ने द्वितीय अदिति ने तृतीय तथा प्रीति रावत ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में हिमांशु प्रथम कृष द्वितीय आदित्य तृतीय तथा शांतनु चतुर्थ स्थान पर रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग में सिमरन बिष्ट प्रथम नंदनी द्वितीय नेहा पोखरियाल तृतीय तथा तुलसी चतुर्थ स्थान पर रहीं। ओपन पुरुष वर्ग में संदीप प्रथम आयुष कुमार द्वितीय अर्जुन चौहान तृतीय तथा विमलेश चतुर्थ स्थान पर रहे। ओपन बालिका वर्ग में शिखा ने प्रथम तथा अदिति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ओपन महिला वर्ग में निधि नेगी प्रथम महक नेगी द्वितीय अनुष्का बिष्ट तृतीय तथा किरण चतुर्थ स्थान पर रहीं। इस अवसर पर बैडमिंटन प्रशिक्षक अनुज नेगी जूडो की सहायक प्रशिक्षक मनीषा रानी टेबल टेनिस प्रशिक्षक नीतू पंत क्रिकेट प्रशिक्षक विनोद सिंह बौहान बैडमिंटन प्रशिक्षक अतुल गुसाईं एथलेटिक्स प्रशिक्षक रूपेश यादव जिम प्रशिक्षक सचिन रावत एवं प्रवेन्द्र सिंह रावत फुटबॉल प्रशिक्षक पारस रावत सुरेन्द्र सिंह शाह चंद्रमोहन उनियाल सुनील रावत विनोद कुकरेती योगेश भट्ट सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
Spread the love