प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। रानीपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। 8 जून 2026 को एक युवती ने रानीपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि अमित कश्यप नामक युवक ने उससे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया तथा उसके साथ गाली-गलौज भी की। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने पीड़िता के बयान दर्ज किए उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया तथा नामजद आरोपी की तलाश शुरू कर दी। लगातार प्रयासों के बाद 4 जुलाई 2026 को आरोपी अमित कश्यप को हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित कश्यप (31 वर्ष) निवासी मकान संख्या-624 आवास विकास मॉडल कॉलोनी रानीपुर मोड़ ज्वालापुर हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी उप निरीक्षक संदीपा भंडारी तथा कांस्टेबल अमन तोमर शामिल रहे।
Spread the love