प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश में मनाए जा रहे सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत रविवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला सहकारी बैंक परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉ.धन सिंह रावत तथा जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री ने सहकारिता सप्ताह के दौरान अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने में सहकारिता विभाग की भूमिका की सराहना की तथा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि देश में नए सहकारिता मंत्रालय के गठन के सफल पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर पूरे देश के साथ उत्तराखंड में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पांच वर्ष पूर्व सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की गई थी और इसकी जिम्मेदारी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को सौंपी गई। इसी उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई तक देशभर में सहकारिता सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान किसान गोष्ठियों सहकारिता बंधु सम्मेलनों तथा व्यापक वृक्षारोपण अभियान सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पूरे देश में एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है जबकि उत्तराखंड में भी प्रत्येक जिले और प्रत्येक सहकारी समिति के माध्यम से बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज सहकारिता विभाग देशभर में करोड़ों लोगों की आजीविका का आधार बन चुका है। उत्तराखंड में लगभग 30 लाख किसान सीधे सहकारिता विभाग से जुड़े हैं। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार इस वर्ष दो लाख किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में हुए सकारात्मक बदलावों का परिणाम है कि आज प्रदेश के सभी सहकारी बैंक लगभग 300 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ में हैं। ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने के लिए इस वर्ष प्रदेश में 55 नई शाखाएं खोली जाएंगी। डॉ.रावत ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सरकार खेत बचाओ अभियान को तेजी से आगे बढ़ा रही है। साथ ही उत्तराखंड को जैविक कृषि की दिशा में अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से किसानों को ऑर्गेनिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन सहकारी समितियों के निबंधक एवं जिला सहकारी बैंक लिमिटेड हरिद्वार के प्रशासक आनंद ए.डी.शुक्ल ने किया। अतिथियों का स्वागत जिला सहायक निबंधक मोनिका चुनेरा तथा जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के सचिव एवं महाप्रबंधक सौ सिंह ने किया। कार्यक्रम में रानीपुर विधायक आदेश चौहान महापौर किरण जैसल भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा मधु सिंह राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि देशराज कर्णवाल आदेश सैनी विकास तिवारी सुशील त्यागी सभी सहकारी समितियों के सभापति संचालक सदस्य किसान सहकारिता से जुड़े पदाधिकारी तथा जिला सहकारी बैंक एवं सहकारिता विभाग हरिद्वार के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love