Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए सीवरेज कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने निर्माण कार्यों में तेजी ला दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के बाद निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा दिन-रात कार्य कर सड़कों की मरम्मत की जा रही है जिससे स्थानीय लोगों व्यापारियों और तीर्थ यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए थे कि वर्तमान में संचालित चारधाम यात्रा तथा आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सीवरेज कार्यों के लिए खोदी गई सभी सड़कों का मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि किसी भी श्रद्धालु अथवा स्थानीय नागरिक को असुविधा का सामना न करना पड़े। निर्देशों के अनुपालन में निर्माण कार्य तेज गति से जारी हैं। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के अंतर्गत पैकेज-01 में शिवा फार्म सीसी रोड पर 44.3 मीटर गायत्री तपोवन सीसी रोड पर 3.8 मीटर राणा कॉलोनी सीसी रोड पर 36.1 मीटर, जामु यात्री भवन सीसी रोड पर 12.2 मीटर शांति मार्ग सीसी रोड पर 21.1 मीटर तथा प्रेम विहार कॉलोनी सीसी रोड पर 10 मीटर सहित कुल 127.5 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इसी प्रकार पैकेज-02 के अंतर्गत लोक सेवा आयोग सीसी रोड पर 78 मीटर मोहन एनक्लेव सीसी रोड पर 39 मीटर राज विहार फेस-1 सीसी रोड पर 57 मीटर, राज विहार फेस-1 में पेवर ब्लॉक का 15 मीटर तथा राज विहार फेस-3 सीसी रोड पर 20 मीटर सहित कुल 209 मीटर निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि विगत एक दिन में पैकेज-02 के अंतर्गत 209 मीटर तथा दोनों पैकेजों को मिलाकर कुल 336.5 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार शेष कार्य भी दिन-रात लगातार कराए जा रहे हैं, ताकि यात्रा सीजन के दौरान स्थानीय जनता व्यापारियों और श्रद्धालुओं को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp