प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीटेक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु ऑफलाइन रिपोर्टिंग और काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह काउंसलिंग प्रक्रिया प्रवेश का अंतिम और अनिवार्य चरण होगी। इसके माध्यम से जेईई (मेन)-2026 उत्तीर्ण तथा विश्वविद्यालय पोर्टल पर पहले से पंजीकृत अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन कर मेरिट के आधार पर पारदर्शी तरीके से सीटों का आवंटन किया जाएगा। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन प्रोफेसर एम.एम.एस.रौथाण ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया चौरास परिसर स्थित कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में आयोजित की जाएगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों को 20 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक भौतिक सत्यापन के लिए रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। इसके बाद 21 जुलाई 2026 को सुबह 10:30 बजे से मुख्य काउंसलिंग और सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश जेईई (मेन)-2026 के मेरिट स्कोर के आधार पर कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखाओं में दिया जाएगा। काउंसलिंग समन्वयक एवं इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर गंभीर सिंह कठैत ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया को पूरी तरह सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले छात्रों की सहायता के लिए परिसर में मार्गदर्शन डेस्क भी स्थापित की जाएगी जिससे दस्तावेज सत्यापन और सीट विकल्प चुनने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। डीन ने बताया कि काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र आरक्षण अथवा श्रेणी से संबंधित दस्तावेज उनकी स्व-प्रमाणित प्रतियां तथा हालिया पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीट आवंटन के बाद अभ्यर्थियों को 22 जुलाई 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय सीमा तक शुल्क जमा नहीं करने पर आवंटित सीट स्वतःनिरस्त मानी जाएगी। गढ़वाल क्षेत्र में मानसून और पहाड़ी मार्गों की अनिश्चित परिस्थितियों को देखते हुए प्रोफेसर एम.एम.एस.रौथाण ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं तथा रिपोर्टिंग तिथि से कम से कम एक दिन पहले श्रीनगर गढ़वाल पहुंचें ताकि भूस्खलन या अन्य कारणों से अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Spread the love