Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। 20 सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने जिला सभागार रुद्रप्रयाग में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में उन्होंने सभी विभागों को योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश देते हुए विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने विभागवार योजनाओं की वर्तमान स्थिति लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि तथा लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुंच की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है जिसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष बल देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित योजनाओं का समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण कर उनकी वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया जाए ताकि योजनाओं का लाभ सही पात्र व्यक्तियों तक पहुंच सके। समीक्षा बैठक में शिक्षा स्वास्थ्य ग्रामीण विकास पेयजल कृषि उद्यान समाज कल्याण ऊर्जा लोक निर्माण पंचायतीराज सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं उपलब्धियों तथा भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी भी प्रस्तुत की। बैठक के उपरांत उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने शिवानंदी कलना एवं लदोली गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित किया। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत कर उन्हें मिल रहे लाभों का फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन का स्थलीय सत्यापन भी किया। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों तक सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। ग्रामीणों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से उन्हें अवगत कराया जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन उपाध्यक्ष ने दिया। बैठक एवं क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संदीप भट्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राम प्रकाश मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट जिला पूर्ति अधिकारी के.एस.कोहली महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश प्रकाश सभासद सुरेंद्र रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp