Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मुनि की रेती पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार 9 मार्च 2026 को वादी प्रसन पंवार पुत्र देवेंद्र पंवार निवासी ओम विहार दौलतपुर नासिर शाह गुरुग्राम (हरियाणा) ने थाना मुनि की रेती में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से गर्दन पर वार किया और जान से मारने की धमकी दी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शिकायत के आधार पर थाना मुनि की रेती में मुकदमा संख्या के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक प्रवीन रावत चौकी प्रभारी तपोवन को सौंपी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे ने मामले के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मुनि की रेती के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा की वृद्धि की गई। पुलिस टीम लगातार तकनीकी एवं मैनुअल सर्विलांस मुखबिर तंत्र तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी रही। इसी क्रम में 6 जुलाई 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने बहादराबाद जनपद हरिद्वार से मोहित पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम सज्जनपुर पीली थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी मोहित पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम सज्जनपुर पीली थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र 32 वर्ष। बरामदगी घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू। पुलिस टीम उपनिरीक्षक प्रवीन रावत हेड कांस्टेबल भीम दत्त तथा कांस्टेबल पंकज तोमर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp