प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। ग्राम धानियों स्थित प्राचीन शाणेश्वर मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होने के बाद अब श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना मंदिर की परिक्रमा तथा धार्मिक आयोजनों के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने लगी हैं। पहले मंदिर परिसर में ऊबड़-खाबड़ चट्टानें होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक आशा नौटियाल की पहल से मंदिर परिसर का कायाकल्प किया गया। ग्राम विकास अधिकारी सुरेन्द्र कोहली ने बताया कि ग्राम धानियों के ग्रामीणों ने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण की मांग विधायक आशा नौटियाल के समक्ष रखी थी। ग्रामीणों की इस मांग को प्राथमिकता देते हुए विधायक ने वर्ष 2025-26 में विकासखंड अगस्त्यमुनि के माध्यम से दो लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई। स्वीकृत धनराशि से मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण कराया गया। प्रांगण में टाइल्स बिछाई गईं तथा श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था भी विकसित की गई जिससे मंदिर परिसर पहले की अपेक्षा अधिक स्वच्छ सुंदर और व्यवस्थित हो गया है। सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद अब श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना मंदिर की परिक्रमा भंडारे तथा अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है। मंदिर में स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। ग्राम धानियों के ग्रामीणों ने इस जनहितकारी कार्य के लिए विधायक आशा नौटियाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण से धार्मिक गतिविधियों को नया स्वरूप मिला है तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
Spread the love