प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से टिहरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब के निर्माण बिक्री और परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन क्षेत्राधिकारी चंबा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष थत्यूड़ के नेतृत्व में 5 जुलाई 2026 को थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप कुमार निवासी थत्यूड़ जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना थत्यूड़ में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। टिहरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब मादक पदार्थों के निर्माण बिक्री भंडारण अथवा तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना या पुलिस हेल्पलाइन पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि जनसहयोग से ही नशामुक्त और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है तथा अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस टीम हेड कांस्टेबल मुकेश सिलोडी कांस्टेबल नरेश तोमर कांस्टेबल महेंद्र चौहान
Spread the love