Spread the love

पौड़ी जिले के किसी एक विशेष संस्थान का नाम रखा जाएगा गांववासी के नाम पर-डॉ.धन सिंह रावत

श्रीनगर गढ़वाल।पौड़ी भारतीय जनता पार्टी द्वारा “विकसित भारत का अमृतकाल सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा पौड़ी के जिला कार्यालय में एक भव्य और विचारोत्तेजक जिला कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी तथा उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का अभिनंदन करते हुए सभी मंडलों,जिलों और प्रदेश के पदाधिकारियों का स्वागत किया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यक्रमों की निरंतरता आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन के प्रत्येक निर्देश को तन,मन और धन से पूर्ण करें और केंद्र सरकार की 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं।उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि:9 जून से 9 जुलाई तक “बदलता भारत-मेरा अनुभव” डिजिटल प्रतियोगिता का आयोजन होगा,जिसमें लोगों को अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलाव साझा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।10 और 11 जून को प्रेस वार्ताएं,प्रोफेशनल मीट और प्रदर्शनी आयोजित की जाएंगी जिनमें तीन प्रमुख विषयों-विकसित भारत की संकल्पना,सेवा सुशासन और सुरक्षित भारत-पर प्रकाश डाला जाएगा। 12 से 14 जून तक विकसित भारत संकल्प सभा प्रत्येक मंडल में होगी,जिनमें कम से कम 200 लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।15 से 17 जून तक शक्ति केंद्र,मोहल्ला एवं पंचायत चौपाल संवाद आयोजित होंगे जिनमें जनता से सीधा संवाद होगा। 17 से 21 जून तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा।इसके अतिरिक्त,5 जून से 15 अगस्त तक विश्व पर्यावरण अभियान चलाया जाएगा,जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं पौधा रोपण करेगा और जनप्रतिनिधियों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को “बलिदान दिवस” के रूप में मनाया जाए और 1975 में लगाए गए आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर 25 जून को जिला स्तर पर सेमिनार एवं प्रदर्शनी आयोजित की जाए जिससे युवाओं को इस काले अध्याय से अवगत कराया जा सके।कार्यशाला में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण का लक्ष्य तभी साकार होगा जब हम अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। उन्होंने विशेष रूप से कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन,आवास,शौचालय,पेयजल,बिजली और आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाएं।डॉ.रावत ने यह भी घोषणा की कि पौड़ी जिले के लोगों से संवाद कर एक विशेष संस्थान का नाम स्वर्गीय मोहन सिंह रावत गांववासी जी के नाम पर रखा जाएगा,जिनका संगठन और समाज के प्रति योगदान अविस्मरणीय है।उन्होंने पौड़ी जिला अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति और उपकरणों की व्यवस्था का भी उल्लेख किया,जिसे सभी ने सराहा।कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी कार्यक्रमों के संयोजकों की घोषणा की:विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून): नरेंद्र डंडरियाल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून): गणेश भट्ट आपातकाल का काला दिवस (25 जून):पूर्व जिला अध्यक्ष सुषमा रावत कार्यशाला में प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत,प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी,जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत,पौड़ी मंडल अध्यक्ष,सभी मंडलों के अध्यक्ष,पूर्व जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम,ब्लॉक प्रमुख भवानी गायत्री,तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और गणेश भट्ट,जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा पौड़ी गढ़वाल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp