Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ प्रभावी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस का फायर ऑडिट अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत फायर सर्विस की टीमों द्वारा विभिन्न सार्वजनिक प्रतिष्ठानों व्यावसायिक संस्थानों एवं शिक्षण संस्थाओं का नियमित फायर ऑडिट और सुरक्षा निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में फायर यूनिट श्रीनगर द्वारा श्रीनगर स्थित विशाल मेगा मार्ट फायर यूनिट थलीसैंण द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर थलीसैंण तथा फायर स्टेशन पौड़ी की टीम द्वारा पौड़ी स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों का फायर ऑडिट एवं सुरक्षा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों फायर एक्सटिंग्विशरों आपातकालीन निकास मार्गों विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा उपलब्ध अन्य अग्नि सुरक्षा संसाधनों का गहन परीक्षण किया गया। साथ ही अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता एवं उनके रखरखाव की स्थिति का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। फायर ऑडिट के उपरांत फायर सर्विस टीमों ने कर्मचारियों छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित अन्य लोगों को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित एवं व्यवस्थित निकासी प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सही एवं सुरक्षित उपयोग तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सभी को अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा समय-समय पर सुरक्षा उपकरणों की जांच और रखरखाव सुनिश्चित करने की भी सलाह दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *