Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में बुधवार को ‘मेरा युवा भारत (MY Bharat)’ की जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में युवाओं के कौशल विकास नेतृत्व क्षमता स्वयंसेवा रोजगार खेल एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ‘मेरा युवा भारत’ का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें विकास कार्यक्रमों का सक्रिय भागीदार बनाना है। उन्होंने सभी विभागों को युवाओं से जुड़े कार्यक्रमों में बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में जिला युवा अधिकारी ने समिति को ‘मेरा युवा भारत’ की अवधारणा उद्देश्य एवं वार्षिक कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से युवाओं को स्वयंसेवा नेतृत्व विकास कौशल उन्नयन सामाजिक नवाचार खेल शिक्षा उद्यमिता तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे क्षेत्रों में अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक के दौरान जनपद में युवाओं से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई। युवाओं को आजीविका एवं स्वरोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने विभागीय योजनाओं और गतिविधियों को समन्वित रूप से संचालित करने तथा युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए समेकित कार्ययोजना तैयार करने पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही युवाओं के हित में संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने कार्यक्रमों के दोहराव से बचने युवाओं से जुड़े कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग तथा रोजगार खेल शिक्षा उद्योग एवं स्वरोजगार से संबंधित अवसरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अभिषेक गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती जिला युवा कल्याण अधिकारी धीरेन्द्र सिंह द्विवेदी जिला क्रीड़ा अधिकारी मोहित सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp