प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में 1 अगस्त से 30 सितंबर तक संचालित होने वाले स्टॉप डायरिया अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने पेयजल आपूर्ति से जुड़े विभागों को जनपद के सभी सार्वजनिक पेयजल टैंकों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। बुधवार को एनआईसी सभागार में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य बाल विकास शिक्षा जल संस्थान पंचायतीराज नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को विद्यालयों में प्रतिदिन बच्चों को हैंडवॉश प्रैक्टिस कराने तथा डायरिया से बचाव संबंधी जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। वहीं जल संस्थान एवं पेयजल निगम को सभी सार्वजनिक पेयजल टैंकों की सफाई सुनिश्चित करते हुए इसकी दैनिक रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। बाल विकास विभाग को बच्चों के अभिभावकों को डायरिया से बचाव के प्रति जागरूक करने तथा लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राम प्रकाश ने बताया कि शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 1 अगस्त से 30 सितंबर तक स्टॉप डायरिया अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जनपद की सभी 127 चिकित्सा इकाइयों में निःशुल्क जिंक-ओआरएस कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे जहां से जिंक टैबलेट एवं ओआरएस पैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आशा एवं एएनएम कार्यकर्ता पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों वाले प्रत्येक घर का भ्रमण करेंगी और ओआरएस पैकेट वितरित करने के साथ अभिभावकों को डायरिया के लक्षण बचाव एवं ओआरएस घोल बनाने की सही विधि की जानकारी देंगी। जिन बच्चों में डायरिया के लक्षण मिलेंगे उन्हें तत्काल निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाएगा तथा आवश्यक उपचार एवं जिंक टैबलेट उपलब्ध कराई जाएगी। अभियान के तहत माताओं को स्वच्छता स्तनपान एवं बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएंगी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की सभी टीमें अपने भ्रमण वाले विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को हैंडवॉश प्रैक्टिस कराने के साथ डायरिया की रोकथाम एवं बचाव के बारे में जागरूक करेंगी। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी सहायक अभियंता रेवत सिंह रावत बाल विकास परियोजना अधिकारी देवेश्वरी कुंवर सफाई निरीक्षक नगर पालिका शिवराज सिंह डीपीएम एनएचएम हिमांशु नौडियाल डीसी आईईसी हरेंद्र सिंह नेगी आरकेएसके काउंसलर विपिन सेमवाल डीईओ प्रतिरक्षण यशवंत राणा डीपीएम पंचायतराज मनमोहन रौतेला आरबीएसके मैनेजर सुमन जुगराण डीसीएम आशा हेमलता गैरोला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love