प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद टिहरी गढ़वाल में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधों की प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से जनपदभर में सघन सत्यापन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें बाहरी मजदूरों किरायेदारों फेरी लगाने वालों घरेलू सहायकों तथा अन्य बाहरी व्यक्तियों का उनके निवास एवं कार्यस्थलों पर पहुंचकर सत्यापन कर रही हैं। पुलिस द्वारा सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम और प्रचलित नियमों के तहत चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। पिछले 15 दिनों के दौरान जनपद में 400 से अधिक बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया जबकि 250 से अधिक मकान मालिकों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सत्यापन न कराने पर चालान किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद में निवास अथवा कार्य करने वाले प्रत्येक बाहरी व्यक्ति का समयबद्ध एवं अनिवार्य सत्यापन सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके और जनपद में शांति सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे। टिहरी पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि उनके यहां कोई किरायेदार बाहरी मजदूर घरेलू सहायक फेरी लगाने वाला अथवा अन्य बाहरी व्यक्ति निवास या कार्य कर रहा है तो उसका पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। पुलिस का कहना है कि नागरिकों की सजगता और सहयोग अपराधों की रोकथाम तथा सुरक्षित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। टिहरी पुलिस ने संदेश दिया है कि सतर्क नागरिक सुरक्षित जनपद के संकल्प के साथ पुलिस लगातार जनसुरक्षा के लिए कार्य कर रही है और सभी नागरिकों से इस अभियान में सहयोग की अपेक्षा की है।
Spread the love