प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। लगातार हो रही भारी वर्षा के बीच पौड़ी–देवप्रयाग मोटर मार्ग पर पहाड़ी से कंकड़-पत्थर एवं मलबा मुख्य सड़क पर आ जाने से आवागमन बाधित होने के साथ दुर्घटना का खतरा पैदा हो गया। विशेष रूप से दोपहिया एवं छोटे वाहनों के लिए स्थिति काफी जोखिमपूर्ण थी। ऐसे में थाना प्रभारी देवप्रयाग अमरजीत सिंह रावत ने तत्परता दिखाते हुए स्वयं पुलिस टीम के साथ सड़क पर उतरकर मलबा और पत्थर हटवाए तथा मार्ग को सुरक्षित बनाकर संभावित हादसों को टाल दिया। लगातार बारिश के कारण सड़क पर बड़ी मात्रा में छोटे-छोटे पत्थर बिखर गए थे जिससे वाहनों के ब्रेक लगाने पर फिसलने का खतरा बना हुआ था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने अतिरिक्त सहायता का इंतजार किए बिना मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ तत्काल सड़क से कंकड़-पत्थर एवं मलबा हटाने का अभियान शुरू कराया। प्रतिकूल मौसम और लगातार हो रही बारिश के बीच पुलिस जवानों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सड़क को साफ कर आवागमन को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल संभावित दुर्घटनाओं को टाला गया बल्कि आमजन को सुरक्षित और निर्बाध आवागमन की सुविधा भी सुनिश्चित हुई। पौड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है बल्कि विपरीत परिस्थितियों बारिश और आपदा जैसी चुनौतीपूर्ण स्थितियों में भी जनता की सुरक्षा सुविधा और विश्वास की रक्षा के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस हर परिस्थिति में लोगों की सहायता के लिए तत्पर है।
Spread the love