Spread the love

विश्व पर्यावरण दिवस पर रुद्रप्रयाग में पौधरोपण और रैली विधायक और वन विभाग के अधिकारी भी शामिल

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी,केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल एवं उत्तराखंड वन विभाग के ब्रांड एंबेसडर जगत सिह जंगली की उपस्थिति में रुद्रप्रयाग वन विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक से मुक्ति हेतु रैली का आयोजन किया गया। साथ ही विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण भी किया गया।इसके अलावा पर्यावरण सुरक्षा की शपथ लेने के साथ-साथ,पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं जवाडी गांव की महिला मंगल दल द्वारा जंगल बचाने हेतु कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। उक्त आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कौंडे,अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा,वन विभाग के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp