प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी पुलिस ने महिला एवं बाल अपराधों के प्रति अपनी त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए अपहरण एवं पॉक्सो से जुड़े एक संवेदनशील मामले में महज 12 घंटे के भीतर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी चंबा के पर्यवेक्षण में थाना कैम्पटी पुलिस ने यह सफलता हासिल की। थाना कैम्पटी में 9 जुलाई 2026 को नाबालिग के अपहरण एवं पॉक्सो अधिनियम से संबंधित मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल विशेष टीमों का गठन किया। आरोपी की गिरफ्तारी और नाबालिग की सकुशल बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर लगातार तलाश अभियान चलाया गया। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा सर्विलांस और साइबर तकनीक का भी प्रभावी उपयोग किया गया। पुलिस की लगातार कार्रवाई के दौरान बाटा घाट तिराहे से आरोपी दीपेंद्र पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह निवासी ग्राम किमोई थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। टिहरी पुलिस ने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति के तहत प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। पुलिस टीम उपनिरीक्षक रामनरेश शर्मा हेड कांस्टेबल अकबर अली एवं महिला होमगार्ड रजनी।
Spread the love