Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल की सामान्य बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार बौराड़ी में आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल सहित जिला पंचायत के सभी सदस्य विभिन्न ब्लॉकों के प्रमुख तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जनपद के समग्र विकास आधारभूत सुविधाओं के विस्तार शिक्षा स्वास्थ्य सड़क पेयजल पर्यटन स्वच्छता तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना परिवहन विभाग जल निगम वन विभाग जल संस्थान शिक्षा विभाग चिकित्सा विभाग लघु उद्योग प्राथमिक शिक्षा विद्युत विभाग समाज कल्याण पर्यटन विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने कहा कि जनपद टिहरी गढ़वाल के समग्र विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों एवं विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि केवल समस्याओं की पहचान करना पर्याप्त नहीं है बल्कि उनके प्रभावी समाधान तैयार कर उन्हें धरातल पर लागू करना भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पंचायतों के विकास के लिए स्पष्ट रोडमैप तैयार कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा रिवर्स माइग्रेशन तथा प्रत्येक विद्यालय में स्मार्ट क्लास की स्थापना जैसे विषयों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। साथ ही ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देकर विभागीय कार्यों में पारदर्शिता जवाबदेही एवं तकनीक आधारित सेवाओं का विस्तार सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। जिला पंचायत अध्यक्ष ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में घर-घर जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान जनप्रतिनिधियों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा इसके लिए सभी विभाग बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्य करें। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला ने सुझाव दिया कि प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठकों में जिला पंचायत सदस्यों को भी आमंत्रित किया जाए ताकि उन्हें विकास योजनाओं एवं कार्यों की अद्यतन जानकारी मिल सके और वे अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से रख सकें। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन विभागीय समन्वय तथा जनहित से जुड़े विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने सभी विभागों को जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला पंचायत क्षेत्र-07 धमांडी के सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल ने क्षेत्र की सड़कों से मलबा हटाने धमां–भेण्डखाल–बंगीयाल मार्ग के डामरीकरण कन्सूसुड–बंगीयाल बगोड़ी–जनसकोट–मंजंगलात तथा बागीखाल–सावली मोटर मार्गों के निर्माण भेण्डखाल–बिकोल एवं ज्यौरिया–कन्सूसुड मार्गों के सुधारीकरण की मांग उठाई। उन्होंने जीआईसी भेण्डखाल में रसायन विज्ञान के अध्यापक की नियुक्ति सीएचसी कण्डीसौड़ में नियमित अल्ट्रासाउंड सुविधा तथा पीएचसी भेण्डखाल में 108 एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। जिला पंचायत सदस्य परियाला (वार्ड-02) शैला रमोला ने वर्ष 2014 में स्वीकृत कोरड़ी–दुरांशखण्डा मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग करते हुए कहा कि सड़क सुविधा के अभाव में ग्रामीणों विशेषकर बीमार गर्भवती महिलाओं एवं बुजुर्गों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य वार्ड-27 आशीष जोशी ने पटूड़ी गांव में सामुदायिक भवन एवं शौचालय निर्माण हम्माणी देवी मोटर मार्ग पर लगाए गए अवैध बैरियर को हटाने तथा बुढ़ा–बुचन–बधाई पुल के शेष निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग रखी। उन्होंने बरसात से पहले पुल क्षेत्र में समुचित जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख चंबा सुमन सजवाण ब्लॉक प्रमुख जौनपुर सीता पंवार सहित जनपद के विभिन्न ब्लॉकों के प्रमुख जिला पंचायत सदस्य विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp