प्रदीप कुमार
देवप्रयाग-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश सरकार के 'सेवा सुशासन एवं समर्पण' अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विकासखंड देवप्रयाग में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श उपचार एवं चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराईं। स्वास्थ्य शिविर में कान नाक एवं गला (ईएनटी) फिजिशियन महिला रोग नेत्र रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों के अल्ट्रासाउंड सहित अन्य आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण भी किए गए। जांच के उपरांत मरीजों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को विभिन्न बीमारियों की रोकथाम नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पोषण स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति भी जागरूक किया। चिकित्सकों ने समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने तथा गंभीर बीमारियों के शुरुआती लक्षणों की अनदेखी न करने की सलाह दी। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की। कई लोगों ने इसे दूरस्थ क्षेत्रों के लिए बेहद उपयोगी बताते हुए ऐसे शिविरों का नियमित आयोजन किए जाने की अपेक्षा जताई। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की कि भविष्य में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने परिवार के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें ताकि समय पर जांच एवं उपचार के माध्यम से गंभीर बीमारियों से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।
Spread the love
प्रदीप कुमार
देवप्रयाग-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश सरकार के ‘सेवा सुशासन एवं समर्पण’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विकासखंड देवप्रयाग में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श उपचार एवं चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराईं। स्वास्थ्य शिविर में कान नाक एवं गला (ईएनटी) फिजिशियन महिला रोग नेत्र रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों के अल्ट्रासाउंड सहित अन्य आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण भी किए गए। जांच के उपरांत मरीजों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को विभिन्न बीमारियों की रोकथाम नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पोषण स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति भी जागरूक किया। चिकित्सकों ने समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने तथा गंभीर बीमारियों के शुरुआती लक्षणों की अनदेखी न करने की सलाह दी। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की। कई लोगों ने इसे दूरस्थ क्षेत्रों के लिए बेहद उपयोगी बताते हुए ऐसे शिविरों का नियमित आयोजन किए जाने की अपेक्षा जताई। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की कि भविष्य में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने परिवार के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें ताकि समय पर जांच एवं उपचार के माध्यम से गंभीर बीमारियों से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।