प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में प्रगति पोर्टल पर शिक्षा विभाग से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा विभाग के विभिन्न लंबित बिंदुओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी प्रकरणों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यात्मक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता समावेशी शिक्षा छात्र नामांकन विद्यालय उच्चीकरण तथा पीएम पोषण योजना की प्रगति पर विशेष जोर दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रगति पोर्टल पर विभिन्न बिंदुओं के संबंध में भेजे जाने वाले उत्तरों एवं टिप्पणियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण किया जाए तथा पोर्टल पर अद्यतन एवं प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के उच्चीकरण संबंधी प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक है तथा विद्यालय उच्चीकरण की आवश्यकता है वहां नियमानुसार प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे जाएं। जिलाधिकारी ने माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) तथा शुद्ध नामांकन अनुपात (एनईआर) की समीक्षा करते हुए विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों की पहचान कर उनका नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित अनुश्रवण जनजागरूकता अभियान तथा प्रभावी कार्ययोजना के माध्यम से नामांकन बढ़ाने पर बल दिया। मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रगति पोर्टल पर दर्ज सभी बिंदुओं पर आवश्यक संशोधन कर टिप्पणियां एवं प्रस्ताव शीघ्र अपलोड किए जाएं। जिन मामलों में तथ्यात्मक आंकड़ों की आवश्यकता है वहां अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराते हुए विशेष रूप से आरटीई एवं व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित नामांकन आंकड़ों का सत्यापन कर सही सूचना पोर्टल पर दर्ज की जाए। बैठक में घटते छात्र नामांकन वाले विद्यालयों के विलय (स्कूल मर्जर) पर भी विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संबंधित विद्यालयों की विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक आयोजित कर नियमानुसार प्रस्ताव पारित किए जाएं तथा विद्यालय विलय की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए। इसके अलावा समग्र शिक्षा अभियान एवं पीएम पोषण योजना से संबंधित प्रगति पोर्टल पर लंबित प्रविष्टियों एवं उत्तरों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी सूचनाएं प्राथमिकता के आधार पर तैयार कर समयबद्ध रूप से पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्लस्टर विद्यालयों के संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक प्रस्ताव एवं सूचनाएं निर्धारित समयावधि में उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का गंभीरता से पालन किया जाए तथा प्रगति पोर्टल पर सभी उत्तर आंकड़े एवं सूचनाएं तय समय सीमा के भीतर अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला शिक्षा अधिकारी वी.पी.सिंह समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक पीएम पोषण योजना के अधिकारी तथा शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love