प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान और ऑपरेशन प्रहार के तहत पौड़ी पुलिस लगातार नशा तस्करों एवं उनके नेटवर्क पर शिकंजा कस रही है। इसी अभियान के तहत कोटद्वार पुलिस और सीआईयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 36 लाख रुपये मूल्य की 120 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर तथा क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अस्मिता ममगाई के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी के नेतृत्व में गुरुवार को कोटद्वार और सीआईयू टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कौड़िया रेलवे फाटक से कौड़िया कैंप की ओर मजार गेट के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोककर तलाशी ली तो उनके कब्जे से कुल 120 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपितों में सोहेल (21 वर्ष) पुत्र मांगा हसन निवासी धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार के कब्जे से 60 ग्राम तथा साहिब (20 वर्ष) पुत्र कय्यूम निवासी धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार के कब्जे से 60 ग्राम स्मैक बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 36 लाख रुपये बताई गई है। बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपितों के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपितों से पूछताछ कर स्मैक की सप्लाई चेन खरीद-फरोख्त और इससे जुड़े अन्य तस्करों की जानकारी जुटाई जा रही है। अभियान का उद्देश्य नशे की बिक्री आपूर्ति परिवहन और वितरण से जुड़े पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में सीआईयू प्रभारी उपनिरीक्षक रणजीत तोमर उपनिरीक्षक अभिनव शर्मा हेड कांस्टेबल सुनील कुमार कांस्टेबल कैलाश रावत तथा कांस्टेबल सितांशु शामिल रहे।
Spread the love