प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म और नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के आपराधिक तत्वों में खौफ का माहौल है। पहले मामले में रानीपुर क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती 11 अप्रैल 2026 को बिना बताए घर से चली गई थी। काफी तलाश के बाद 19 मई 2026 को वह स्वयं घर लौट आई। युवती की मां की शिकायत पर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। जांच और पीड़िता के बयान के आधार पर गोविन्द नामक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया। दूसरे मामले में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी का लगातार पीछा करने उसके अपहरण का प्रयास करने गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पीड़िता के बयान और मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी करण के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। दोनों मामलों में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश के लिए अभियान चलाया। 10 जुलाई 2026 को पहले मामले के आरोपी गोविन्द को सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के बादशाहीबाग बाजार स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे मामले के आरोपी करण को मुखबिर की सूचना पर विष्णुलोक कॉलोनी स्थित बड़ी टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में गोविन्द पुत्र बेगपाल निवासी ग्राम मगनपुरा बादशाहीबाग थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) उम्र 24 वर्ष तथा करण पुत्र काले सिंह उर्फ कालीचरण निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 20 वर्ष शामिल हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी उपनिरीक्षक पूजा पाण्डेय उपनिरीक्षक राहुल थापा उपनिरीक्षक संदीपा भण्डारी कांस्टेबल रविन्द्र बिष्ट कांस्टेबल विवेक गुसाईं तथा कांस्टेबल प्रेम सिंह शामिल रहे।
Spread the love